फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arbitrary in paddy purchase, farmers sitting on dharna

धान खरीद में मनमानी, धरने पर बैठे किसान

Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary in paddy purchase, farmers sitting on dharna
हलिया। धान खरीद में मनमानी से नाराज किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। मवईकलां स्थित क्रय केंद्र पर हुए प्रदर्शन के दौरान किसानों ने छह सूत्री मांग पत्र केंद्र प्रभारी को सौंपकर समस्या हल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के चलते धान खरीदारी में कठिनाई हो रही है। जिससे परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने भीटहा में एग्रो का केंद्र खोले जाने की मांग की। खरीद में सुगमता को देखते हुए किसानों ने मंगलवार व शुक्रवार के अलावा छोटे किसानों की साप्ताहिक धान खरीद किए जाने की मांग की। कहा सीमांत एवं बड़ी जोत के किसानों को टोकन दिया जाए। केंद्र पर चार पांच किसानों की धान खरीद होती है। कागज पर दर्जनों किसानों की धान चढ़ती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य साधना सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र प्रभारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान शिवेंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद, संतोष सिंह, गुलाब प्रसाद मिश्र, राम सजीवन गुप्ता, महेश पाल, राम दत्त पांडेय, संतोष कुमार, राम बदन सिंह, कृष्ण देव सिंह, धनंजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed