{"_id":"613ba8f28ebc3ee5310579ac","slug":"approval-of-funds-for-development-in-the-meeting-of-district-panchayat-mirzapur-news-vns610882644","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में विकास के लिए हुई धन की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में विकास के लिए हुई धन की स्वीकृति
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की चर्चा हुई। एजेंडा के अनुसार 31. 37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर चर्चा हुई और उनको स्वीकृति दी गई। बैठक की खास बात यह रही कि निर्वाचित महिला सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को दमदारी से रखा।
पिछली बैठक में गठित छह समितियों को सर्वसम्मिति से स्वीकृति दी गई। एजेंडा के अनुसार पंचम वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त होने वाली धनराशि से प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण व सीसी निर्माण के लिए 14.40 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार 15वें वित्त आयोग के तहत नाली, सीवर, शौचालय निर्माण के साथ- साथ पेयजल संरक्षण के लिए तालाबों में रिटेनिंग वाल, पानी की टंकी व रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए 15.97 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार जिला पंचायत के नियंत्रण में आने वाली संपत्तियों की मरम्मत व निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया व संचालन अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया ने किया। बैठक में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने जिले के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने प्रशासनिक सहयोग की बात कही।
जिला पंचायत की बैठक में जिले में 48 लाख 74 हजार तीन सौ 81 मानव दिवस के सापेक्ष 16329. 176 लाख रुपये का श्रम बजट को अनुमोदित किया गया। इसमें 10495. 177 लाख ग्राम पंचायत, 134. 210 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत तथा कंवर्जेंस विभागों का 5699. 789 लाख रुपये का अंश सम्मिलित है।
विज्ञापन
अनुपस्थित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। जिला पंचायत की बैठक में कई जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित थे। इसको लेकर सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने असंतोष जताया और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सभी अधिकारी इस प्रकार की बैठक में अद्यतन रिकार्डों के साथ उपस्थित रहें ताकि उठाए गई समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके और विकास कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।
इस प्रकार की बैठक में मैने पहली बार प्रतिभाग किया। सदस्यों के प्रश्नों व उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही अपने क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी दी। - रिंकी देवी, जिला पंचायत सदस्य
बैठक में मैनें नहर, सड़क व किसानों को मुआवजा दिए जाने संबंधी समस्या उठायी। इसी प्रकार निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर भी अपनी बात कही। - ममता पटेल, जिला पंचायत सदस्य
मैनें अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रखा। विशेष रूप से सिंचाई, बिजली, खाद वितरण तथा पानी की टंकी की समस्या प्रमुख थी। - सुषमा सिंह, जिला पंचायत सदस्य
इस समय पानी की समस्या है। उसको बोर्ड के सामने रखा। अध्यक्ष व अधिकारियों ने कहा है कि इन समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। - कीर्ति, जिला पंचायत सदस्य
जिले में कई प्रकार की समस्याएं हैं। मैनें अपने क्षेत्र की समस्याओं को बोर्ड के सामने रखा। बोर्ड ने भी आश्वासन दिया है कि समस्याओं का निस्तारण होगा। - उषा देवी, जिला पंचायत सदस्य