फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Appointment letters given to 98 accountants

Mirzapur News: 98 लेखपालों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 98 accountants
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 98 लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिले के दो लेखपालों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के लिए चयनित लेखपालों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिले के लिए चयनित 119 लेखपालों में से 98 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में नव चयनित कुल 119 लेखपालों में से 100 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि 19 लेखपालों का नियुक्ति पत्र कुछ तकनीकी कारणों से रुका हुआ है। उनका नियुक्ति पत्र आते ही वितरित किया जाएगा। राज्यसभा सांसद रामसकल ने नव चयनित लेखपालों को पारदर्शिता के साथ काम करने की सलाह दी। एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने लेखपालों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी चयनित लोगों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तथा छानबे विधायक रिंकी कोल ने सभी नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने नव चयनित लेखपालों को दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने को कहा, ताकि गांवों के छोटे-छोटे मसले आसानी से हल हो सकें। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed