{"_id":"614aed6059403d134c501991","slug":"apna-dal-s-working-president-ashish-patel-mother-death-minister-anupriya-patel-said-i-am-very-upset","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को मातृ शोक, मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- मन बहुत व्यथित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को मातृ शोक, मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- मन बहुत व्यथित
Wed, 22 Sep 2021 02:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:20 PM IST
सार
अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल की मां कृष्णावती देवी (70) का मंगलवार रात चित्रकूट में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं।
विज्ञापन
अस्पताल में अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल की मां कृष्णावती देवी (70) का मंगलवार रात चित्रकूट में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन से अपना दल (एस) में शोक की लहर है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपनी सास के निधन से काफी आहत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा- 'परिवार जिनका मंदिर था, जिनका स्नेह मेरी शक्ति थी, प्रेम व परिश्रम को कर्तव्य बनाने का जिन्होंने मुझे मंत्र दिया,परमार्थ को ही जिन्होंने भक्ति माना। आज हमसे हमेशा के लिए विदा ले गईं। माताजी आदरणीया कृष्णावती जी को अंतिम प्रणाम। मन बहुत व्यथित है, यह जानते हुए भी कि अंतिम सत्य यही है। आपकी यादें, आपसे हासिल स्नेह हमेशा मेरा मार्गदर्शन करेगा। आपकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। वो वाराणसी से चित्रकूट पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
पार्टी के कार्य से लखनऊ गए आशीष पटेल मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर पहले ही चित्रकूट पहुंच गए थे। देर रात कृष्णावती देवी का निधन हो गया। विधानपरिषद सदस्य की मां का अंतिम संस्कार उनके मूल निवास हनुमानगंज चित्रकूट में आज शाम होगा। पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन