फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apna Dal S retains hold of Chanbe seat

Mirzapur News: छानबे सीट पर अपना दल एस का कब्जा बरकरार

Sun, 14 May 2023 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal S retains hold of Chanbe seat
मिर्जापुर। जिले की छानबे विधानसभा (सुरक्षित) सीट पर तीसरी अपना दल एस प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में दो स्थानों पर हुए उप चुनाव में से एक छानबे सीट पर अपना दल एस व भाजपा गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल ने सपा समर्थित उम्मीदवार कीर्ति कोल को 9589 मतों से पराजित किया। रिंकी को 76176 वोट मिले, जबकि कीर्ति को 66587 मत मिले। तीसरे स्थान पर निर्दल भीम राव को 4635 मत मिले।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। राजकीय कॉलेज बथुआ में सुबह 8 बजे 14 टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हुई। आठ घंटे तक चली 32 राउंड की मतगणना के बाद अपराह्दोन करीब तीन बजे रिंकी कोल को प्राप्त मतों के आधार पर विजयी घोषित किया गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विधायक राहुल कोल के आकस्मिक निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा-अपना दल एस गठबंधन ने दिवंगत विधायक की पत्नी व सांसद पकौड़ी कोल की बहू रिंकी कोल मैदान में उतारा था। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर कीर्ति कोल पर भरोसा जताया था। कांग्रेस की ओर से अजय कुमार मैदान में थे। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा गठबंधन और सपा के बीच हुई कांटे की टक्कर में रिंकी कोल ने जीत दर्ज की। बुधवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान हुआ। इसके लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 बूथ बनाए गए थे। इस उप चुनाव के लिए कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए थे। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 191373 पुरुष व 172375 महिला मतदाता शामिल हैं। 26 अन्य मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 901 है तथा ईपी रेशियो 61.02 है। इनमें से 163126 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट प्रतिशत 44.15 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed