{"_id":"6159d7598ebc3e09c641df21","slug":"apex-ayurvedic-medical-college-students-strike-demanding-counter-affidavit-photocopy-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: धरने पर बैठे एपेक्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र, काउंटर एफिडेविट की फोटोकॉपी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: धरने पर बैठे एपेक्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र, काउंटर एफिडेविट की फोटोकॉपी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे
Sun, 03 Oct 2021 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के समसपुर स्थित एपेक्स अस्पताल और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीए एमएस के छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं। उन्होंने रविवार को कोतवाल गोपालजी गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर प्रबंधन से न्यायालय में शीघ्र काउंटर एफिडेविट दाखिल कराने और उसकी प्रति छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
धरनारत छात्र-छात्राओं को समझाने के लिए गुरुवार को उपजिलाधिकारी चुनार रोशनी यादव भी पहुंची थीं, लेकिन उनका कहना था कि जब तक उनके भविष्य का उचित निर्णय नहीं हो जाता, तब तक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन द्वारा परीक्षा नहीं कराए जाने से आक्रोशित छात्र-छात्राएं लगभग एक पखवारे से अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि मान्यता न होने के बाद भी हम लोगों का प्रवेश लिया गया। छात्रों ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी द्वारा प्रबंधन से कहा गया था कि वह जल्द से जल्द छात्रों की समस्या का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
वहीं छात्र-छात्राओं को भी शांति पूर्वक कॉलेज में रहने के निर्देश दिए गए। रविवार को इस बात की चर्चा थी कि प्रबंधन द्वारा मेस बंद कर हॉस्टल खाली कराया जाएगा, लेकिन छात्रों ने बताया कि मेस चल रहा है। कोतवाल ने प्रबंधन से शीघ्र छात्र छात्राओं को काउंटर एफिडेविट की प्रति उपलब्ध कराने के बारे में विचार करने को कहा है।