{"_id":"f8e581fc6911cd1dcb8fa422e0b8f55b","slug":"anuradha-created-memorable-awakening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराधा ने जागरण को बनाया यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराधा ने जागरण को बनाया यादगार
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से बुधवार की रात विंध्यधाम मंदिर परिसर में आयोजित देवी जागरण में पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। दूरदराज से आए अन्य गायकों ने भी मां विंध्यवासिनी का गुणगान कर लोगों को धन्य किया।
कार्यक्रम में जब अनुराधा पौडवाल के कंठ से चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया गीत फूटे तो श्रोता उत्साहित हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट से भक्तों ने गायिका का उत्साहवर्धन किया। आज तेरा जगराता ओ माता आज तेरा जगराता... के माध्यम से अनुराधा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता... जैसे कई भजनों से उन्होंने जागरण को सुरमयी बना दिया। कोलकाता से आई गायक मधु ने शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर... सुुनाया।
इलाहाबाद के कुमार बादल ने पर्वतों से दी आवाज लो मैं आ गया... और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... से श्याम की आराधना की। रविशंकर शास्त्री ने मईया की कृपा से सब काम हो रहा है और राम जी की सेना चली... सुनाया। संतकबीर नगर के प्रभाकर कश्यप ने शिरडी वाले साईं बाबा से साईं बाबा को याद किया। पटना की कलाकार प्रियंका पांडेय, बक्सर के अशोक मिश्र और विजय मिश्र ने भी भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व संस्था के संस्थापक मोहित मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन मंटू मिश्रा ने किया।