फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anupriya Patel mother krishna patel allegation son-in-law ashish patel and BJP for split in family on aman patel wrote letter to akhilesh yadav in mirzapur

मिर्जापुर: अनुप्रिया पटेल की मां ने दामाद और भाजपा पर लगाया परिवार में फूट डालने का आरोप, कहा- अखिलेश को बनवाएंगी मुख्यमंत्री

Tue, 18 Jan 2022 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 05:41 PM IST
सार

अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल और उनकी पत्नी कृष्णा पटेल की सबसे छोटी बेटी अमन पटेल ने अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है। जिसमें वह संपत्ति में हक दिलाने की मांग कर रही हैं। इसी पर कृष्णा पटेल ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Anupriya Patel mother krishna patel allegation son-in-law ashish patel and BJP for split in family on aman patel wrote letter to akhilesh yadav in mirzapur
पत्रकार वार्ता में कृष्णा पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद का मामला शांत नहीं हो रहा है। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने दामाद आशीष पटेल यानी अनुप्रिया पटेल (अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। वह मंगलवार दोपहर मिर्जापुर जिले के भरूहना स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर रहीं थी।

विज्ञापन


यह आरोप उन्होंने तब लगाया जब अमन पटेल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर खुद के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। अमन पटेल ने कहा कि बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने सोनेलाल पटेल ट्रस्ट से उन्हें बेदखल कर दिया। जिससे उन्हें अपने पिता सोनेलाल पटेल की विरासत में हिस्सा नहीं मिलेगा। इस पर अमन पटेल की मां ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ट्रस्ट में चारों बेटियों का नाम है, अमन नादान है। उसने जो कुछ लिखा है, वह आशीष और भाजपा की भाषा है। आशीष अपना दल एस. के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने कहा कि जब से उन्होंने सपा कार्यालय में कदम रखा है। उनको इनकम टैक्स का नोटिस मिल रहा है। अज्ञात लोगों के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। जातीय आधार पर जनगणना और सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ट्रस्ट के साथी शिवराज को नजरबंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह रुकने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ देंगी। टिकट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं है। कोर कमेटी की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। वह पूरे चुनाव में अखिलेश यादव के साथ रहकर चुनाव प्रचार करेंगी और मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगी।

कृष्णा पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने पति स्व. सोनेलाल पटेल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवार तोड़ने का काम कर रहे हैं, उनसे 10 साल पहले से राजनीति कर रही हैं। अपना दल ने ही अनुप्रिया को रोहनियां (वाराणसी) से विधायक और मिर्जापुर से सांसद बनाया था। अनुप्रिया पटेल के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि अनुप्रिया ने दूसरी पार्टी आशीष पटेल के कहने पर बनाई है।

ये है मामला
पिछले दिनों अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमन पटेल की मां कृष्णा पटेल ने भी सपा से गठबंधन किया है। इसी के बाद अमन ने सपा प्रमुख को खुद को संपत्ति से अलग किए जाने की जानकारी दी है। अखिलेश यादव को लिखे पत्र में अमन ने अपनी बहन पल्लवी पटेल पर धोखाधड़ी कर उन्हें पिता की संपत्ति से वंचित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ अपने पिता की संपत्ति में अपना हक चाहती हैं। अनुरोध किया है कि वे उनकी मां से इस संबंध में बात करें। उन्होंने अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता का आशा का केंद्र बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed