फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Answer books will be under surveillance of CCTV cameras

Mirzapur News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी उत्तरपुस्तिकाएं

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Answer books will be under surveillance of CCTV cameras
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं शीघ्र ही आने वाली हैं। इसके रखने के लिए राजकीय इंटर कालेज में व्यवस्था की गई है। सभी उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से होने वाली है। परीक्षा के लिए बारकोड व मोनोग्राम लगी उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड से भेजी जा रही हैं। जिले में भी वह शीघ्र ही पहुंच जाएंगी। उनको महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में पर्याप्त सुरक्षा में रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को रखवाने के लिए इंटर कालेज के एक अध्यापक की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार जिले के 119 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 76462 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 42657 व इंटरमीडिएट मं 33462 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed