फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ansh's knee was operated upon after he was injured due to the collapse of a primary school wall

Mirzapur News: प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से घायल अंश के घुटने का हुआ ऑपरेशन

Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ansh's knee was operated upon after he was injured due to the collapse of a primary school wall
मिर्जापुर। जिगना के अरंगी सरपती प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह चहारदीवारी गिरने से घायल छात्र अंश कुमार (6) का मंगलवार को मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। उसके जांघ व घुटने के नीचे की हड्डी मेंं प्लेट लगाया गया। ऑपरेशन अस्थिरोग विशेषज्ञ डा. राजकुमार ने किया। स्कूल की चहारदीवारी गिरने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अंश बड़े कक्षा चार में पढ़ने वाले बड़े भाई आर्यन के साथ सोमवार की सुबह विद्यालय आया था। आर्यन गेट खोलकर अंदर हो गया और जैसे ही अंश गेट से अंदर होने लगा, इस समय चहारदीवारी गिर पड़ी। ईंटे खिसकती देख अंश के साथ के एक बच्चे ने उसे खींच लिया था जिससे वह बच गया लेकिन उसके बाएं पैर में चोट आ गई। अंश की मां रेशमा ने बताया कि चहारदीवारी एक डेढ़ साल से टेढ़ी है लेकिन ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed