Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Another clerk suspended in connection with a 168 crore embezzlement case

Mirzapur News: 168 करोड़ की हेराफेरी में एक और लिपिक निलंबित

Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Another clerk suspended in connection with a 168 crore embezzlement case
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय हेराफेरी के मामले में बुधवार को एक और लिपिक विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उसने कूटरचित तरीके से सरकारी धनराशि अपनी पत्नी के बैंक खाते में स्थानांतरित की थी। महालेखाकार ऑडिट टीम प्रयागराज की जांच में नाम सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मामले में निलंबित कर्मचारियों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

लघुडाल नहर प्रखंड में तैनात लिपिक विक्रम सिंह का नाम बैंक खातों की जांच के दौरान सामने आया था। इससे पहले वह सिंचाई विभाग के एमसीडी में सामने आई वित्तीय अनियमितता की जांच के दायरे में आया था। एक्सईएन एमसीडी प्रमोद कुमार ने उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर प्रखंड राजाराम चौधरी ने कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता नलकूप को पत्र भेजा था। इसी के आधार पर बुधवार को उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट-
-----
पहले तीन कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई
इस मामले में एमसीडी में तैनात मुख्य आरोपी लिपिक जितेंद्र सिंह और राधाकांत सिंह को अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल पहले ही निलंबित कर चुके हैं। वहीं, बैंक खातों की जांच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवलता मिश्रा का नाम सामने आने पर अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने उसे भी निलंबित कर दिया था। अब विक्रम सिंह पर कार्रवाई के बाद निलंबित कर्मचारियों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
-----
पत्नी के खाते में कूटरचित तरीके से धनराशि भेजने के मामले में लघुडाल में तैनात लिपिक विक्रम सिंह के खिलाफ एक्सईएन की ओर से कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। - श्यामचंद चौधरी, अधीक्षण अभियंता, नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed