फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Annoyed, the student who came out of the house was found in Chandauli forest.

नाराज होकर घर से निकला छात्र चंदौली जंगल में मिला

Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Annoyed, the student who came out of the house was found in Chandauli forest.
चुनार। उस्मानपुर मुहल्ले से बृहस्पतिवार को किताब खरीदने की बात कहकर घर से निकला छात्र शुक्रवार की भोर में चंदौली जनपद के इलिया जंगल से मिला। उस्मानपुर निवासी राजेश कुमार का पुत्र उज्ज्वल बृहस्पतिवार की दोपहर घर से किताब खरीदने की बात कहकर निकला था लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके संबंध में पिता द्वारा गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को छात्र के मोबाइल का लोकेशन चंदौली जनपद के इलिया जंगल के पास का मिला। स्थानीय पुलिस तत्काल जमालपुर, अहरौरा पुलिस के साथ चंदौली पहुंची। वहां की पुलिस के साथ रात में ही जंगल व उसके आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की भोर में छात्र अपनी साइकिल के साथ इलिया जंगल में बैठा हुआ मिला। चंदौली पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए छात्र को चुनार पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चुनार कोतवाली पहुंचे परिजनों को कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने छात्र को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने परिवार के लोगों द्वारा पढ़ाई लिखाई का अधिक दबाव बनाने के कारण उनसे नाराज होकर घर से साईकिल से निकल जाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed