{"_id":"60f9b44b8ebc3e834027dc06","slug":"annoyed-by-husband-s-harassment-a-woman-hanged-herself-to-death-mirzapur-news-vns6019132121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की प्रताड़ना से झुब्ध महिला ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की प्रताड़ना से झुब्ध महिला ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव में बुधवार की रात महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दिया। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने फंदे से शव को उतारकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस पति पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
देहात कोतवाली के अघौली निवासी सुषमा 28 की शादी सात वर्ष पूर्व चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी जगधारी उर्फ बाजारु के साथ हुई थी। पति जगधारी मुंबई में रह करके बेलदार का काम करता है। पत्नी सुषमा परिवार के साथ मझिगवां गांव में रहती थी। सुषमा के माता-पिता छत्तीसगढ़ में रहते है। सुषमा का एक पुत्र उसके माता-पिता के पास रहता था। जिसकी डेढ़ माह पहले छत्तीसगढ़ में डूब कर मौत हो गई थी। बड़ा पुत्र मोहित सुषमा के साथ रहता था।
बुधवार की रात को सुषमा ने फंदे पर लटककर जान दे दिया। मोहित भी उसकी कमरे में था। बृहस्पतिवार की सुबह मोहित मां को फंदे पर लटका देखकर खिड़की खोलकर आवाज लगाया। परिजन आए तो बच्चे से अंदर से बंद दरवाजा खोलवाया। इसके बाद शव को फंदे से शव को उतरवाकर पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने बताया कि सुषमा बुधवार की रात काफी देर तक मोबाइल पर अपने देवर लक्ष्मण के साथ लूडो खेल रही थी। उसके बाद सोने चली गई। सुबह सुषमा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डेढ़ माह पहले वह मायके भिलाई गई थी। वहां पर छोटे पुत्र की डूूबने से मौत हो गई थी। बच्चे के मौत के बाद सुषमा का पति उसे फोन कर बच्चा वापस लाने के लिए ताने देता था। सुषमा के मामा की तहरीर पर पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।