फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal smuggler fleeing punctured pickup, caught in Sonbhadra fores

Mirzapur News: पंचर पिकअप छोड़कर भागा पशु तस्कर, सोनभद्र के जंगल में पकड़ा गया

Mon, 23 Feb 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler fleeing punctured pickup, caught in Sonbhadra fores
राजगढ़, मिर्जापुर। नौडिहवा गांव में पशु लदी पिकअप को छोड़कर भागने वाले पशु तस्करी के आरोपी करन जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया वाराणसी को जोगिनी जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करन के दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि उसका साथी साहाबे आलम निवासी खुटहनिया थाना करमा सोनभद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपी के पास से तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात पशु तस्कर पिकअप में पशुओं को लेकर राजगढ़ मधुपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। जैसे ही पशुओं से भरी पिकअप राजगढ़ के नौडिहवा गांव की नहर पर पहुंची। तभी पिकअप के आगे की पहिया पंचर हो गया। रात होने के कारण पिकअप के पंचर टायर की मरम्मत नहीं हो सकी। तस्कर पशुओं सहित पिकअप को वहीं छोड़कर भाग गए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए नहर की तरफ गए तो नहर पर खड़ी लावारिस पिकअप दिखी। ग्रामीण पिकअप के ऊपर बंधे तिरपाल को हटाकर देखे तो उसमें पशु दिखे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पशु तस्करों के सोनभद्र के जुगनी जंगल में छिपने की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे, सोनभद्र के करमा और घोरावल थाने की पुलिस को सूचना दी। करमा, घोरावल और राजगढ़ थाने की संयुक्त पुलिस ने घेराबंदी कर जोगिनी जंगल में पशु तस्करों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक से भागने लगे। पुलिस के पीछा किए जाने पर बाइक में पीछे बैठे पशु तस्कर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में तस्करी का आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed