फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal smuggler carrying a reward of 25 thousand rupees caught in encounter

Mirzapur News: मुठभेड़ में पकड़ाया 25 हजार का इनामी पशु तस्कर

Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler carrying a reward of 25 thousand rupees caught in encounter
मुठभेड़
मिर्जापुर। राजगढ़ और एसओजी की टीम ने बुधवार देर शाम सेमरी जंगल के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक और 50500 नकद बरामद किया गया।
विज्ञापन


सीओ मड़िहान शिखा भारती ने बताया कि राजगढ़ थादे में पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज प्राथमिकी में फरार चल रहे शातिर पशु तस्कर मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। थाना राजगढ़, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि तस्कर संतनगर क्षेत्र से सक्तेशगढ़ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए तलेर जंगल सेमरी के पास पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने फायर किया। मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट निवासी ग्राम शाहपुर चौसा देहात कोतवाली के बांए पैर में गोली लगी। जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed