फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal shelter center inaugurated by CDO in mirzapur

पशु आश्रय केंद्र का सीडीओ ने किया उद्घाटन

Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Animal shelter center inaugurated by CDO in mirzapur
ड्रमंडगंज क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में नव निर्मित पशु आश्रय केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते सी? - फोटो : MIRZAPUR
ड्रमंडगंज। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार ने बृहस्पतिवार को महोगढ़ी गांव स्थित नव निर्मित पशु आश्रय केंद्र का उद्घाटन किया। सीडीओ ने कहा कि अब ड्रमंडगंज क्षेत्र के किसानों को छुट्टा पशुओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। पशु आश्रय केंद्र में आने वाले पशुओं को चारा और भूसे की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से भी योगदान का आह्वान किया।
विज्ञापन

मनरेगा तथा राज्य वित्त योजना की ओर से करीब 17 लाख रुपये की लागत से महोगढ़ी गांव में पशु आश्रय केंद्र का निर्माण कराया गया है। पशु आश्रय केंद्र में करीब 500 पशुओं को रखने की क्षमता है। पशुओं के लिए छावनी, बाउंड्रीवाल, चन्नी, नाद निर्माण, भूसा गोदाम व कर्मचारी को रहने के लिए भवन, पानी टंकी, हैंडपंप तथा सबमर्सिबल आदि का निर्माण कराया गया है। सीडीओ ने पशु आश्रय केंद्र के पशुओं के लिए गांव में चारागाह विकसित करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपूर चंद, बीडीओ नंदलाल कुमार, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप, एसडीओ पंचायत पीयूष दूबे, ग्राम प्रधान शकुंतला सिंह, देवदत्त सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विजयनारायण मिश्र व शिव प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed