फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anil won in Kajari Dangal

कजरी दंगल में अनिल ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Anil won in Kajari Dangal
मिर्जापुर के मिलिट्री ग्राउंड लालगंज में बुधवार को इनामी कजरी दंगल का आयोजन हुआ। इस दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दावं पेच दिखाए। दंगल में लालगंज, लालापुर, रामपुर, बनवारी व बरौंधा आदि विभिन्न गांव के पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। पहलवानों ने परंपरागत दावं पेच से एक दूसरे को पटखनी दी। कजरी त्यौहार के दिन वर्षों से आयोजित होने वाली इनामी कजरी दंगल में रामपुर के शिवम और लालापुर अनिल के बीच कुश्ती का मुकाबला काफी रोमांचक था।
विज्ञापन

दर्शकों की तालियों के बीच रामपुर के शिवम और लालापुर के अनिल के बीच हुई कुश्ती में अनिल विजेता बने। इसी प्रकार बस्तरा गांव निवासी राहुल और रामपुर के अरबाज के बीच में हुई कुश्ती में राहुल अपने करतब दिखाते हुए विजेता बने। विजेताओं में मेढरा के अंशु व रामू के बीच बराबरी की कुश्ती हुई। रामपुर के सुहैल व रानीबारी राशिद के बीच सुहैल विजेता हुए। रामपुर के कबीर खान और रानी बारी के राशिद की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed