फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry young man sat on dharna due to hesitation in submission of application

आवेदन जमा होने में हीलाहवाली से नाराज युवक धरने पर बैठा

Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angry young man sat on dharna due to hesitation in submission of application
जमालपुर। सहायक पंचायत नामांकन फार्म जमा करने में हो रहे लापरवाही से नाराज एक युवक शुक्रवार को सहायक पंचायत कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गया। जिससे पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। मचे हो हल्ला पर कर्मचारियों तत्काल उसका फार्म जमा किया।
विज्ञापन

बता दें कि जमालपुर क्षेत्र में पंचायत सहायक पद के उम्मीदवार को फार्म जमा करने करने के भटकना पड़ रहा है। चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान फार्म नहीं ले रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी गांव में जाते ही नहीं और न हीं उनका ब्लाक मुख्यालय पर भी कोई अतापता है। जिससे आवेदको को फार्म जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिनौता के दीक्षित चौहान सहायक पंचायत नामांकन फार्म जमा करने एडीओ पंचायत के यहां गए तो वहां फार्म जमा करने के बजायग्राम प्रधान या पंचायत अधिकारी के यहां फार्म करने की बात कही। जिससे नाराज होकर युवक धरने पर बैठ गया। युवक को धरने पर बैठा देख कर्मचारियों ने उसका आवेदन जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed