फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry villagers created ruckus over the death of the voiceless

बेजुबान की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers created ruckus over the death of the voiceless
थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास शुक्रवार की शाम को एक ट्रैक्टर से कुचलकर कुतिया मर गई। इसपर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ट्रैक्टर को रोककर सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। यहां पर कुतिया के पिल्लों के लिए दूध का खर्च देने पर समझौता हुआ।
विज्ञापन

दुगरहा मनिकठा मार्ग पर शुक्रवार की शाम हादसे के बाद कुतिया के पालक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रैक्टर को रोक लिया। हालांकि चालक भाग गया। लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची, पर लोग नहीं माने। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद सूचना पर थाना प्रभारी जिगना विजय कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। कुतिया के पालक ने कहा कि पिल्लों के लिए दूध के लिए खर्च दिलाया जाए तभी वह मानेगा। पहले तो ट्रैक्टर मालिक नहीं माना लेकिन दबाव पड़ने पर उसने दूध का खर्च देने के लिए हामी भरी। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि ग्रामीणों ने जाम लगाया था। बाद में समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed