फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered by the beating of a disabled person, students demonstrated

Mirzapur News: दिव्यांग की पिटाई से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating of a disabled person, students demonstrated
पटेहरा। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में एक दिव्यांग छात्र की पिटाई से नाराज छात्रों ने रविवार को हॉस्टल के गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि शनिवार की शाम कक्षा 11वीं के दिव्यांग छात्र ओम मिश्रा को मामूली बात पर प्राचार्य एसपी पाठक ने ऑफिस में बुलाकर उसे पीट दिया। बिना अभिभावक को सूचित किए उसे भगा दिया।
घर पहुंचकर ओम ने छात्रों को फोनकर आपबीती बताई। इससे नाराज 200 छात्रों ने हॉस्टल के अंदर से मेन गेट में ताला बंद कर प्रदर्शन करने लगे। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। विद्यालय के प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद उप जिलाधिकारी मड़िहान सौम्या मिश्रा मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात की लेकिन छात्रों ने उनकी बात नहीं सुनी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ला एक बजे विद्यालय पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। पहले तो छात्र डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एडीएम के समझाने के कुछ देर बाद छात्र बात करने के लिए राजी हुए। छात्रों ने मेन गेट का ताला खोला। इसके बाद एडीएम व एसडीएम हॉस्टल के अंदर गए और आधे घंटे तक छात्रों से बात की। छात्रों से बात करने के बाद दोनोंं अधिकारियों ने अध्यापकों संग बैठक की। बैठक के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर मेस में जाकर खाना खाया। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि छात्रों ने छह बिंदुओं पर अपनी शिकायत बताई है। अध्यापकों संग बैठक कर सारे प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध विद्यालय के प्रार्चाय एसपी पाठक का कहना है कि एक छात्र को अनुशासनहीनता पर डांटकर घर भेजा गया था। इस बात को लेकर छात्र इकठ्ठा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed