फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An out-of-control car ran over three women talking on the road,An out-of-control car ran over three women talking on the road, killing one. killing one.

Mirzapur News: बेकाबू कार ने सड़क पर बात कर रही तीन महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

Tue, 31 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control car ran over three women talking on the road,An out-of-control car ran over three women talking on the road, killing one. killing one.
कार की टक्कर से मृत विद्या देवी। स्रोत- परिवार
दो घायल महिला को मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

चील्ह। क्षेत्र के चील्ह बाजार में सोमवार की शाम को बेकाबू कार ने सड़क किनारे बात कर रही तीन महिलाओं को रौंदते हुए आगे गड्ढे में पलट गई। हादसे में विद्या देवी की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। चील्ह निवासी विद्या देवी (55) पत्नी लालचंद कनौजिया, शिवरात्रि (54) पत्नी राम जी निषाद और वकीला देवी (52) पत्नी रामजी निषाद बाजार स्थित शायर माता मंदिर के पास में बैठकर बात कर रही थीं। बेकाबू अर्टिगा कार ने तीनों को रौंदती हुई चली गई। आगे जाकर कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार की चपेट में आने से विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दो शिवरात्री और वकीला देवी को परिजन इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। मौके का फायदा उठा कर चालक कार छोड़कर भाग गया । बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। दो घायल हो गईं।

कार की टक्कर से मृत विद्या देवी। स्रोत- परिवार

कार की टक्कर से मृत विद्या देवी। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed