{"_id":"681bb0a3e5cba4c4e206009e","slug":"an-old-woman-travelling-in-a-car-died-after-colliding-with-a-trailer-two-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133397-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार वृद्धा की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार वृद्धा की मौत, दो घायल
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
वाराणसी सिगरा चेतगंज निवासी रेनू जायसवाल (72) अपने नाती नमित जायसवाल (20) के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर से इनोवा कार से घर आ रही थी। मंगलवार की देर रात ड्रमंंडगंज घाटी से उतरते समय बड़े मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में रेनू, नमित और कार चालक घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने रेनू जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। घायल इनोवा चालक व नमित जायसवाल का पीएचसी हलिया में इलाज कराया गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक व खलासी को भी हल्की चोट लगी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
000
हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग के मवई गांव स्थित संकट मोचन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम बाइक सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। दोनों को पीएचसी हलिया से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव निवासी कमलेश कोल (30), अपनी पत्नी गरिमा (25) के साथ बाइक से हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव ससुराल जा रहा था। हलिया थाना क्षेत्र के मवई गांव स्थित संकट मोचन पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।