फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man returning home after selling chicken dies after falling from his bicycle

Mirzapur News: मुर्गा बेचकर घर लौट रहे वृद्ध की साइकिल से गिरकर मौत

Mon, 11 Nov 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
An old man returning home after selling chicken dies after falling from his bicycle
हलिया। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित महोगढ़ी प्राथमिक विद्यालय के सामने मुर्गा बेचकर साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध की रविवार को दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे वह साइकिल से गिरकर घायल हो गया। अचेत अवस्था में पड़े वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाने के देवहट गांव निवासी लल्लू सोनकर (60) साइकिल से फेरी कर मुर्गा बेचने का काम करते थे। दोपहर में रतेह से मुर्गा बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक साइकिल से लड़खड़ा कर सड़क किनारे गिर गए। सड़क पर उन्हें अचेत अवस्था में गिरा देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से वृद्ध को परिजनों के साथ पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां डॉ. विवेक खरे ने लल्लू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उनसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मुर्गा बेचकर परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। डॉ. विवेक खरे ने बताया कि वृद्ध अस्पताल में मृत अवस्था में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed