फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man found unconscious in Chunar Fort dies, heat stroke suspected

Mirzapur News: चुनार किला में अचेत मिले वृद्ध की मौत, लू लगने की आशंका

Wed, 12 Jun 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
An old man found unconscious in Chunar Fort dies, heat stroke suspected
चुनार। थाना क्षेत्र के चुनार किला स्थित बैरक के पास मंगलवार को शाम को अचेत अवस्था में मिले वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनार किला में बैरक की ओर मंगलवार को शाम करीब पांच बजे एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला। किला घूम रहे लोगों ने इसकी सूचना चुनार पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के चालक रितेश यादव और एमटी अनुज प्रजापति ने वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान घनश्याम (65) के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे घनश्याम के पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह तथा कोमल सिंह ने शिनाख्त की। कोमल सिंह ने बताया कि उनके पिता घनश्याम मूल रूप से चुनार थाना क्षेत्र के के सीखड़ गांव के रहने वाले थे। सोनभद्र जिले के शक्तिनगर एनसीएल से सेवानिवृत हुए थे। सोमवार को वे दोपहर में बिना बताए चले गए थे। घरवालों ने देर रात तक खोजबीन की। इसके बाद चुनार पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घनश्याम किले में घूम रहे थे। घूमते-घूमते गिर पड़े। यह किला में घूम रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed