फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An FIR was also lodged against the deceased in the illegal mining case and objection was lodged on the IGRs portal.

Mirzapur News: अवैध खनन में मृतक पर भी करा दी प्राथमिकी, आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई आपत्ति

Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
An FIR was also lodged against the deceased in the illegal mining case and objection was lodged on the IGRs portal.
। क्षेत्र के कछुआ सेंचुरी गोगांव में अवैध खनन के मामले में प्रयागराज के मेजा रेंज के वन दरोगा ने 19 लोगों के खिलाफ जिगना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मृतक संतलाल मांझी का नाम भी शामिल है। संतलाल की मृत्यु चार साल पहले हो गई थी। इसकी शिकायत छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोगांव निवासी व जन जागरण विकास आंदोलन के अध्यक्ष रतनलाल दुबे ने बुधवार को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले में संतलाल के छोटे भाई बसंत लाल का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

रतनलाल ने बताया कि 10 अप्रैल को एसडीएम सदर गुलाबचंद्र के नेतृत्व मे गोगांव घाट पर अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा गया था। टीम दो खाली नावें जब्त कर वन विभाग ले गई थीं। मामले में रविवार को जिगना थाना में नौ नामज़द व 10 अज्ञात के खिलाफ वन दरोगा रामचंद्र यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि वन दरोगा ने अपनी प्राथमिकी में जिन 19 लोगों का नाव से पानी में कूद कर भागने का जिक्र किया है। उसमें संत लाल का नाम भी शामिल है जबकि चार वर्ष पूर्व ही संतलाल की मृत्यु हो चुकी है। रतन लाल दुबे ने बताया कि 2025 से कछुआ सेंचुरी में नाव द्वारा अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन बंद कराने की मांग लगातार कर रहे हैं लेकिन अवैध खनन बंद नहीं हो रहा है। शिकायत कर्ता ने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं मामले में विवेचक उप निरीक्षक अवधेश सिंह का कहना है कि कहा कि प्राथमिकी में बसंत लाल की जगह संतलाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed