फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An FIR should be lodged against the guilty policeman, a memorandum will be submitted to the DM-SP today.

Mirzapur News: दोषी पुलिसकर्मी पर दर्ज की जाए प्राथमिकी, आज डीएम-एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 31 Mar 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
An FIR should be lodged against the guilty policeman, a memorandum will be submitted to the DM-SP today.
नगर के गोसाई कला एक लॉन में बैठक को संबो​धित करते अमिताभ पांडेय, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित यादव की पुलिस की तरफ से पिटाई किए जाने के विरोध में मंगलवार को विभिन्न राजनैतिक दल व छात्रनेताओं ने गोसाईं तालाब मस्जिद के पास स्थित लॉन में बैठक की। बैठक में छात्रनेता अंकित यादव ने बताया कि अमिताभ पांडेय के कार्यालय से घर के लिए निकले। बेलतर के पास मामा का लड़का जूस की दुकान चलाता है। उसे कटरा कोतवाल व पुलिस के लोग घेरे थे। वहां पर पहुंचे दुकान पर पटरी पर रुके। बॉबी को बुलाकर पूछे क्या मामला है तो बताया कि दुकान हटाने को बोल रहे हैं। तो पुलिसकर्मी गाली देकर हटने को बोले। गाली देने से मना किया तो कटरा थाने ले गए। 20 मिनट बैठाने के बाद चमड़े के पट्टे से पिटाई की। सिपाही दुकानदार से पैसे की मांग करते हैं। मामले की जांच कराकर जो गलत है। उस पर कार्रवाई की जाए। अमिताभ पांडेय ने कहा कि पुलिस ने छात्र नेता के साथ बर्बरता की है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कटरा काेतवाल को हटाकर जांच कराई जाए। पिटाई करने पर प्राथमिकी दर्ज हो। सीओ सिटी को भी नगर से बाहर भेजा जाए। एक अप्रैल के डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी। इस दौरान भगवती चौधरी, आशीष यादव, अशोक यादव, विधि सिंह, अनुज, ऊमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed