फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An elderly woman going for a blood pressure check dies in a road accident

Mirzapur News: ब्लड प्रेशर जांच कराने जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

Mon, 15 Dec 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman going for a blood pressure check dies in a road accident
जमालपुर। बिक्सी-ओइनवा मार्ग पर हमीदपुर गांव के पास रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सुंदरावती देवी की मौत हो गई। वृद्धा की मौत की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। चैनपुरा निवासी सुंदररावती देवी (65) रविवार की सुबह गांव के ही शेरू की बाइक पर पीछे बैठकर जफरपुरा गांव में एक क्लीनिक में बीपी जांच कराने के लिए जा रहीं थीं। हमीदपुर गांव के भवानी माता मंदिर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से सुंदरावती देवी की मौत हो गई। बाइक चला रहा शेरू घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति रामप्यारे मौर्य और दो पुत्रों राधेश्याम व महेंद्र का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed