{"_id":"66cce39fed80b660af0af915","slug":"amit-stood-first-in-boys-category-and-anchal-stood-first-in-girls-category-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-121159-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बालक वर्ग में अमित और बालिका में आंचल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बालक वर्ग में अमित और बालिका में आंचल प्रथम
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेजर ध्यान चंंद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक व बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित पटेल प्रथम, वाजिद अली द्वितीय और राकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, महिमा साहू द्वितीय और नंदनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अमित पटेल प्रथम, वाजिद अली द्वितीय, राकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में वाजिद अली प्रथम, राजकुमार द्वितीय और विवेक तृतीय और 400 मीटर दौड़ में विकास निगम प्रथम, श्याम सुंदर द्वितीय, अमित पटेल तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में विकास कुमार प्रथम, आकाश पाल द्वितीय, अखिलेश कुमार तृतीय, तथा 1500 मीटर में धनंजय गौतम प्रथम, माेनू द्वितीय व श्याम सुंदर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 3000 मीटर दौड़ में धनंजय गौतम प्रथम, आकाश पाल द्वितीय और अखिलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, महिमा साहू द्वितीय, नंदनी यादव तृतीय तथा 400 मीटर में रानी कुमारी प्रथम, छोटी यादव द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 800 मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय, छोटी यादव तृतीय, 1500 मीटर में अनुष्का सिंह प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, अनीता तृतीय और 3000 मीटर में अनुष्का सिंह प्रथम, अनीता द्वितीय और महिमा साहू तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने किया। समापन पर पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने किया। इस दौरान राकेश त्रिपाठी, विनोद बिंद, संतोष, प्रशांत, आकाश, विनोद, निधि पटेल, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।