फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Amidst the cold and fog, faith surged on the Ganga ghats.

Mirzapur News: ठंड और कोहरे के बीच गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था

Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Amidst the cold and fog, faith surged on the Ganga ghats.
मिर्जापुर। ठंड और कोहरे के बावजूद मंगलवार को मकर संक्रांति पर जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद गुड़-तिल और खिचड़ी का दान किया। इसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच नगर के बरियाघाट पर भोर में ही भीड़ जुटने लगी थी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्री पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, बुढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। साथ ही गरीबों में गुड़, तिल, खिचड़ी व अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया। इसी तरह नारघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, संकठाघाट, कचहरीघाट व फतहांघाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

जिगना : क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगाघाट, हरगढ़ व गोगाव के अलावा चेहरा, काशीसरपत्ती, खैरा, बसेवराकला, बजटा, दुगौली, मिश्रपुर, नगवासी, डंगहर, कोठरा, गौरा, भिलगौर, नीबी गहरवार, नौगांव, नदिनी, जोपा, बभनी आदि घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हलिया : मकर संक्रांति पर गड़बड़ा शीतला धाम, कोटारनाथ शिव धाम, सिकटा स्थित मुडलेश्वरी माता के दरबार में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने सेवटी नदी, अदवा नदी व सुखडा बांध आदि जलाशयों में स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार :
क्षेत्र में बालूघाट पर लोगों ने स्नान-ध्यान कर संतोषी माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन किया। कछवां : बरैनी गंगा घाट डुबकी लगाने के साथ ही लोगों ने गरीबों में अन्न, वस्त्र व खिचड़ी दान की।
पड़री :

छटहां, धरमदेवा, कनौराघाट, चंडिकाधाम में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद मां चंडिका का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed