{"_id":"661c495bced1ec64980dec0a","slug":"ambedkars-role-is-important-in-creating-a-structure-of-social-harmony-dm-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-114987-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता का ढांचा खड़ा करने में आंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता का ढांचा खड़ा करने में आंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी कार्यालय के अलावा शिक्षण संस्थाओं में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ. विश्राम आदि मौजूद रहे। संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें याद किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी भरत लाल सरोज आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक समरसता और न्याय का जो ढांचा है, उसे स्थापित करने में बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस तरह हमारा संविधान ईश्वर के निकट ले जाता है। उधर, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. वीना सिंह की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन प्रो. ओम शंकर गुप्ता ने किया। प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो सुशील त्रिपाठी, डॉ ऋषभ कुमार आजि मौजूद रहे। केबी पीजी कॉलेज के सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। संचालन डॉ. रामदास तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रसाद ने किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पीएम श्री कंपोजिट रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय में उनके जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।