फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Always look forward to the development of the district: Anupriya Patel

जिले के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं : अनुप्रिया पटेल

Sun, 23 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Sun, 23 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Always look forward to the development of the district: Anupriya Patel
सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनपद  में सांसद क्षेत्रीय विकास निधि के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत विभिन्न कार्यों का शनिवार को शिलान्यास किया। जिसमें बस यात्री प्रतीक्षालय, विद्यालय, महाविद्यालय और बस स्टैंड में सौर उर्जा आधारित पेयजल सुविधा, सीसी रोड, कट स्टोन सहित 313 लाख की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

 
 सांसद ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर हूं । उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्थानों पर बस यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र की जनता को यात्रा के समय धूप, बारिश, सर्दी से आराम मिलेगा।  कहा कि बीते 15 महीने के कार्यकाल में जिले के उद्योग, पर्यटन, रेलवे, विद्युत, किसानों को सिचाई की व्यवस्था मिलें। इसके लिए संसद से सड़क तक संघर्ष कर रही हूं। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि सांसद जिले के समुचित विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव नीलरत्न पटेल ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम से पूरे जिले के सर्वांगीण विकास की पहल है। व्यापारी विश्वनाथ अग्रवाल ने कहा कि  सांसद व्यापारियों के हितों में लगातार संघर्ष कर रही है। जिससे जिले में उद्योग के बढ़ावा मिलेगा। रमाशंकर पटेल ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो का आज शिलान्यास करके विकास के पथ पर जिले को बढ़ाया है। भाजपा नेता दिनेश तिवारी ने कहा कि सांसद लगातार संसद में जिले के ज्वलित समस्याओं को उठाकर जनता के आवाज को पहुॅचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संचालन विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर बालेन्दुमणी त्रिपाठी, श्याम सुन्दर केशरी, जवाहिर सिंह, नितिन विश्वकर्मा, त्रिलोक सिंह पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed