फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Alternative farming can increase income: Surya Pratap Shahi

वैकल्पिक खेती से बढ़ा सकते हैं आमदनी : सूर्य प्रताप शाही

Sat, 19 Apr 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Alternative farming can increase income: Surya Pratap Shahi
सीखड़। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सीखड़ ब्लाक के रामगढ़ कला में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती के जरिये आमदनी बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही खेतों में जाकर मक्का, पपीता, मूंगफली, पत्तागोभी, केला, लोबिया, रामदाना आदि की खेती देखी।
विज्ञापन

रामगढ़ कला में आयोजित चौपाल में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से क्लस्टर में खेती करने पर जोर दिया ताकि फ़सल प्रबंधन और मार्केटिंग में आसानी हो सके। उन्होंने कहा वैकल्पिक फसल उगाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। कृषि मंत्री बताया कि देशी मक्का, शंकर मक्का में प्रति एकड़ 2400 अनुदान सरकार दे रही है। इसी तरह बेबी कॉर्न पर 16000 और स्वीट कॉर्न पर 20000 प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौपाल के बाद कृषि मंत्री किसान सोहन सिंह के खेत पर पहुंचकर मक्के की फसल देखी। मंगरहा में कौशल तिवारी के खेत में मूंगफली की फसल को देखकर उन्हे सम्मानित किया। गर्मी के मौसम में पत्तागोभी की फसल देख उन्होंने किसानों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नव चेतना एफपीओ का भी निरीक्षण और मृदा प्रशिक्षण केंद्र प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। वहीं, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने कृषि मंत्री को बताया कि जिले में जायद सत्र में 288 हेक्टेयर मक्के की खेती का लक्ष्य था लेकिन 517 हेक्टेयर में इसकी खेती की गई l क़ृषि विभाग की और से किसानों को 42 क्विंटल शंकर मक्के के बीज उपलब्ध कराए गए।

इसके पहले चुनार से भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक आशुतोष मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अशोक उपाध्याय, विकेश सिंह पटेल, एसडीएम राजेश, बीडीओ राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed