फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allot Kanshi Ram accommodation to eligible persons

पात्र व्यक्तियों को आवंटित करें रिक्त कांशीराम आवास

Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allot Kanshi Ram accommodation to eligible persons
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कांशीराम शहरी आवास व रिक्त आवासों के आवंटन के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। डीएम सुशील कुमार पटेल ने निर्देश दिया कि इस योजना के पात्र व्यक्तियों को रिक्त आवासों का आवंटन किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जलनिगम एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे पूर्ण आवासों में तत्काल बिजली व पानी की आपूर्ति कराना सुनिश्चित कराए ताकि उनका आवंटन किया जा सके। डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव मिर्जापुर, चुनार व कछवां में दो हजार पांच सौ आठ आवास बनाए गए हैं। इसमें से दो हजार चार का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। शेष पांच सौ चार आवासों के लिए एक हजार 90 आवेदन मिले हैं। तहसीलों के सत्यापन के बाद अभी तक चार सौ 20 लाभार्थियों की सूची मिली है। उनका आवंटन होना है। एक अन्य बैठक में जिले के नगर पालिकाओं में निर्माणाधीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी के अधिष्ठापन में हीलाहवाली करने पर ईओ मिर्जापुर और अहरौरा के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश एडीएम को दिया। बताया गया कि ईओ को भूमि चयन व अधिष्ठापन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण न करने पर नाराजगी जतायी गई। डीएम ने निर्देश दिया कि एमआरएफ का अधिष्ठापन कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। बैठक में एडीएम यूपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी राधेश्याम, तहसीलदार सदर सुनील कुमार, तहसीलदार चुनार, मिर्जापुर, कछवां, अहरौरा व चुनार के ईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed