फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Alleged irregularities in the selection of characters

पात्रों के चयन में बरती जा रही अनियमितता

Mon, 28 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्डों को बनाने में भारी गड़बड़ी की जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में कुछ सभासदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ प्रधानों और सेक्रेटरी द्वारा पात्र लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बरती जा रही है। जिसके कारण पात्रों का सही चयन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वहीं अपात्रों का चयन होने से लोगाें में रोष व्याप्त है। वहीं आर्थिक रूप से संपन्न, प्रभावशाली लोगों का नाम भी सूची में धड़ल्ले से दर्ज कर लिया जा रहा है। इन लोगों द्वारा भी नाम दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे सूची का सत्यापन करने जा रहे पूर्ति निरीक्षकों को चयन सूची से वंचित लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है,  22 मार्च को अपात्रों का चयन होने से नाराज ग्रामीणों ने पड़री ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को शांत करने के लिए एसडीएम सहित तीन थानों की फोर्स को पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन



नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (एनएफएसए) एक मार्च 2016 से लागू हो गया है। एनएफएसए में चार लाख 14 हजार 90 कार्डधारक हैं। जिसमें 69 हजार 665 अंत्योदय और तीन लाख 44 हजार 425 पात्र गृहस्थ हैं, जबकि नगर पालिका क्षेत्र में 1484 अंत्योदय कार्डधारक और 42 हजार 679 सहित 44 हजार 163 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के लगभग 17 लाख व्यक्तियों को एनएफएसए योजना के तहत प्रति कार्ड पांच किग्रा अनाज वितरण की कवायद की जा रही है। एनएफएसए लागू होने के पहले जिले में पांच लाख 35 हजार 515 कार्डधारक थे, जिनमें से तीन लाख 62 हजार 867 एपीएल कार्डधारक, 69 हजार 650 अंत्योदय कार्डधारक और एक लाख दो हजार 783 बीपीएल व शेष कार्डधारक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed