{"_id":"57e818bb4f1c1bdb05573ffb","slug":"alleged-irregularities-in-the-election-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
लाठी भांजती पुलिस
जीडी बिनानी कालेज में रविवार की शाम चार बजे छात्र संघ के अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होते ही हारे एक प्रत्याशी के समर्थक भड़क गए और प्रशासन द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उत्पात मचा रहे छात्रों ने जीते प्रत्याशी श्याम अचल यादव को पीटने के लिए दौड़ा लिया।
बीचबचाव में पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। जवाब में पुलिस ने छात्रों को लाठी भांजकर खदेड़ा। देहात कोतवाल की तहरीर पर एक अध्यक्ष प्रत्याशी समेत दस नामजद तथा सौ अज्ञात छात्रों पर मुकदमा किया गया है।
शाम चार बजे जब कालेज प्रशासन ने जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए श्याम अचल के जीत की घोषणा की वैसे ही अध्यक्ष पद के एक आन्य प्रत्याशी कालेज प्रशासन पर मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
श्याम अचल के बाहर निकलते ही उसे लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। कोतवाल शफीक अहमद अध्यक्ष को पुलिस के घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। सीओ संजय सिंह के फोर्स के साथ नाराज छात्राओं को समझाने गए तो छात्राओं ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिससे नाराज पुलिस ने लाठी भांजते हुए उनको खदेड़ा। करीब दो घंटे बबाल चलता रहा।