{"_id":"576448754f1c1ba93b11bb10","slug":"alleged-irregularities-in-paddy-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में बरती गई अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में बरती गई अनियमितता
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पहाड़ी के पड़री में विगत विपणन वर्ष 2015-16 में धान खरीद में हुए घोटाले का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश के बाद मामले की जांच शुरु हुई। जिसमें धान क्रय क्रेंद पर 648 कुुंतल धान और पांच हजार जूट बोरे कम पाये गए। जांच रिपोर्ट के बाद क्रय केंद्र प्रभारी भूपेंद्र प्रताप के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने जिला विकास अधिकारी को भेजे जांच रिपोर्ट में बताया कि क्रय केंद्र पड़री से संबद्ध मेसर्स स्नेह प्रभा राइस मिल के प्रोपराइटर ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि 648 कुंतल धान और पांच हजार जूट के बोरे कम पाये थे। राइस मिल मालिक के अनुसार क्रय केंद्र प्रभारी ने फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का दुरुपयोग किया है।
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी से कई बार क्रय पंजिका, बिल बुक, आरटीजीएस विवरण और बोरा अभिलेख मांगा गया है। बावजूद इसके आज तक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा अनियमितताओं की जांच संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी विंध्याचल संभाग द्वारा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
क्रय केंद्र प्रभारी पर अनियमितता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति आयुक्त खाद्य तथा रसद लखनऊ को भेजी जा चुकी है। अनियमितता के कारण धान खरीद वर्ष 2015-16 में नेपाल सिंह द्वारा खरीदे गए 133.20 कुंतल धान का रुपया एक लाख 87 हजार 812 रुपये का भुगतान आज तक नहीं हो सका है।
वर्तमान क्रय केेंद्र प्रभारी अल्पना चौरसिया ने संभागीय लेखाधिकारी खाद्य को पत्र भेजकर भुगतान की मांग भी की है।