फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All the preparations for the polling station should be completed before the elections: DPRO

चुनाव से पूर्व मतदान केंद्र की सारी तैयारियां हो पूरी: डीपीआरओ

Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
All the preparations for the polling station should be completed before the elections: DPRO
हलिया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्राम प्रधान व सचिव मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां दुरुस्त रखें। यदि खामियां मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें लापरवाही जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने एडीओ पंचायत कार्यालय में ग्राम प्रधानों और सचिवों की हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन सहित बूथों पर सभी व्यवस्थाएं चुनाव के पहले पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त रखें। जिन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में कंप्यूटर, कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं हैं, वहां तत्काल व्यवस्था करें। कहा कि सचिव ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के संचालन की लगातार मानीटरिंग करते रहें। बैठक में अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारी को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान सचिव पीयूष दूबे, आलोक राव, राजेंद्र प्रसाद बिंद, राजेश कुमार व शिवशंकर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed