{"_id":"64613ee5b302b0dcb90423c6","slug":"all-rounder-in-cisces-10th-and-clever-topper-in-12th-mirzapur-news-c-20-1-205534-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीआईएससीई की 10वीं में सर्वज्ञ और 12 वीं में कुशाग्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीआईएससीई की 10वीं में सर्वज्ञ और 12 वीं में कुशाग्र अव्वल
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीआईएससीई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। जिले में इस बोर्ड से दो विद्यालय संबद्ध हैं। उनका परिणाम अच्छा रहा है।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के सर्वज्ञ समदर्शी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं की परीक्षा में टाॅप किया है। पीलीकोठी स्थित सेंट मेरीज स्कूल के वंशिका बुनलिया ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ अर्नव प्रताप श्रीवास्तव रहे। तीसरे स्थान पर 96.40 प्रतिशत अंक के साथ यशार्थ यदुवंशी रहे। सृजन सिन्हा को 96 प्रतिशत अंक मिले। इसी प्रकार 12वीं में सेंट मेरीज के कुशाग्र बरनवाल ने 96.25 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की मोनिका मल्ल 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा सेठ द्वारका प्रसाद बजाज के विराट चौरसिया ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कामर्स में सेंट मेरीज की दिशा अग्रवाल 88.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। आकांक्षा यादव ने 86.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा शाश्वत पुरवार ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर, जिले में 10वीं के टाॅपर सर्वज्ञ समदर्शी चिकित्सक बनना चाहते हैं। उनके प्रेरणास्रोत उनके पिता डाॅ. समदर्शी हैं। साथ ही उनकी एक बड़ी बहन विशेषता समदर्शी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। माता ललिता राय शिक्षिका हैं। इसी प्रकार सेंट मेरीज के 12वीं के टाॅपर कुशाग्र बरनवाल ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। पिता दिलीप कुमार बरनवाल भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं और माता पारूल बरनवाल गृहिणी हैं।