{"_id":"67895a80bba86c536c0aa61c","slug":"all-papers-are-valid-there-will-be-competition-among-5-candidates-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-128411-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सभी के पर्चे वैध, 5 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सभी के पर्चे वैध, 5 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। सदर तहसील के अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पर्चे वैध पाए गए। वहीं, किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहींं लिया। 18 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
अध्यक्ष पद के लिए तीन व सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जबकि अन्य पदों के लिए एक- एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। अध्यक्ष पद के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनमें शिवलाल गुप्ता, सुरेश कुमार तिवारी व अरविंद कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार सचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार भारती व अजय कुमार यादव ने नामांकन किया।
अन्य पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रतनबिहारी राणा, कोषाध्यक्ष जय कुमार विश्वकर्मा, उप सचिव प्रशासन के लिए श्रीप्रकाश पांडेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंद्रजीत द्वितीय ने नामांकन किया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए। साथ ही किसी ने अपना नाम भी वापस नहीं लिया। मतदान 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए विशिष्ट सदस्यों को नामित किया गया है जिनके निर्देशन में चुनाव होगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल पांडेय, तहसील अधिवक्ता संघ के संरक्षक आनंद मोहन दुबे, श्रीनाथ प्रजापति, मदनमोहन दुबे व ललित मोहन दुबे शामिल हैं। चुनाव के लिए 81 मतदाता मतदान करेंगे।