{"_id":"66e4c0a57ea99cee47028254","slug":"aligarh-won-the-gold-medal-by-defeating-varanasi-22-17-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-122111-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलीगढ़ ने 22- 17 से वाराणसी को हराकर स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलीगढ़ ने 22- 17 से वाराणसी को हराकर स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में चल रही 68 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2024 का समापन किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विजेताओं को पदक, शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। समापन फाइनल मैच अंडर- 19 में अलीगढ़ मंडल व वाराणसी के बीच हुआ। जिसमें अलीगढ़ ने 22- 17 से वाराणसी मंडल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
यह पूरी प्रतियोगिता बालक व बालिका के तीन संवर्गों में आयोजित की गई थी। अंडर 14 बालक वर्ग में फाइनल आजमगढ़ व आगरा मंडल के बीच हुआ। जिसमें आजमगढ़ मंडल ने 39- 17 से आगरा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगरा द्वितीय व स्पोर्ट्स कालेज सैफई तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी आजमगढ़ मंडल ने गोरखपुर मंडल को 43- 17 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर द्वितीय व मिर्जापुर तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में सहारनपुर ने मेरठ मंडल को 44- 35 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। मेरठ द्वितीय व स्पोर्ट्स कालेज सैफई तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में आगरा मंडल ने मेरठ को 38- 10 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ द्वितीय व वाराणसी तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर- 19 में बालक वर्ग में सहारनपुर ने 32- 10 से आजमगढ़ मंडल को हराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। आजमगढ़ द्वितीय व अयोध्या तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने 22- 17 से वाराणसी मंडल को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर वाराणसी व तीसरे स्थान पर मिर्जापुर रहा। प्रथम स्थान के विजेता को स्वर्ण, द्वितीय को रजत व तृतीय स्थान के विजेता को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इसके पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनको मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, महेंद्रनाथ व जयसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।