फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Alert in Delhi after blast, security increased at Vindhyadham

Mirzapur News: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अलर्ट, विंध्यधाम की बढ़ी सुरक्षा

Tue, 11 Nov 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Alert in Delhi after blast, security increased at Vindhyadham
दिल्ली घटना के बाबत विन्ध्याचल में निरीक्षण करते उच्च अधिकारी
मिर्जापुर। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। इसके बाद आईजी, आयुक्त, डीएम व एसपी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, विंध्यधाम कॉरिडोर जैसे प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया। मंदिर के चारों ओर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन

दिल्ली में कार में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद यूपी सरकार ने भी प्रदेश में अलर्ट जारी किया। आयुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला के साथ विंध्याचल रेलवे स्टेशन व मिर्जापुर रेलवे पहुंच कर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों में भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर संदिग्ध सामान की तलाशी ली। इसके बाद आईजी व आयुक्त डीएम पवन कुमार गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा ने विंध्याचल पहुंचकर विंध्य कॉरिडोर में सुरक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी को सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सभी अधिकारी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह सतर्क रहकर ड्यूटी करें। संदिग्ध वस्तुओं की जांच करें। जनता से भी अपील है कि वह किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्रमुख बाजारों, मंदिरों व अन्य प्रमुख स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed