फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh may have dreamed of defeating BJP in UP, but only lotus will bloom: Keshav Maurya

यूपी में भाजपा को हराने का अखिलेश ने देखा होगा सपना, पर खिलेगा कमल ही : केशव मौर्य

Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh may have dreamed of defeating BJP in UP, but only lotus will bloom: Keshav Maurya
मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान यूपी में 80 सीटों पर भाजपा को हराना है पर जमकर चुटकी लिया। श्री मौर्य ने कहा कि जरूर अखिलेश यादव ने रात को भाजपा को हराने का सपना देखा होगा और सुबह बोल दिया होगा। श्री मौर्य ने कहा कि यूपी के सभी अस्सी सीटों पर कमल खिल रहा है। वे शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसमुक्त भारत हो गया है। यूपी में कांग्रेस को वैसे भी कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की दोपहर चुनार के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम पर पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चुनार प्रीमियर लीग का शुभारंभ करने पहुंचे थे। पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंच से सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का ऐसा देश है, जो खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस प्रीमियर लीग के खेल महाकुंभ में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो आगे चलकर राज्य और देश के लिए खेलों का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि देश-प्रदेश व जनपद के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है, उन्हें उचित प्लेटफार्म देने की। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने खेलों इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी रहने वाले खिलाड़ी ओलंपिक पदक लाने की क्षमता रखते हैं। खेल के प्रतिभाओं को डबल इंजन सरकार की ओर से विश्वास दिलाता हूं कि उनका पूरा सहयोग होगा। प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में संकल्प भारत यात्रा आयोजित किया जा रहा है, जो हर गांव में जा रही है। आवश्यकता इस बात की है कि इस यात्रा में सबकी भूमिका हो। कार्यक्रम के शुरुआत में स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद माॅडल विद्यालय रूदौली की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत व पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति की गई।
क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने उप मुख्यमंत्री को बुके, अंगवस्वत्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक डाॅ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


उप मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर गदगद हुए प्रतिभागी
चुनार। विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ करने आएं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से हाथ मिलाकर प्रतिभागी काफी उत्साहित दिखे। उप मुख्यमंत्री मंच से उतरकर स्टेडियम से रवाना होने से पूर्व खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनसे परिचय प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री को खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed