{"_id":"67e2fe1fe9fc0eb9ed0faf36","slug":"akhilesh-is-calling-aurangzeb-great-for-appeasement-mirzapur-news-c-20-1-vns1053-930696-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तुष्टीकरण के लिए औरंगजेब को महान बता रहे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तुष्टीकरण के लिए औरंगजेब को महान बता रहे अखिलेश
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तुष्टीकरण के लिए ही औरंगजेब को महान बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं। वह मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर महुवरिया में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा विरोधी पार्टियां महाकुंभ का लगातार विरोध करती रहीं लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर उनको जवाब मिल गया। अखिलेश तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। कहा कि वह ट्वीट करते हैं फिर उसको डिलीट कर देते हैं। अपने शासनकाल में भी उन्होंने कई निर्णय किए, जो बाद में उन्हें वापस लेना पड़ा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण के लिए विपक्षी औरंगजेब को महान और और राणा सांगा को गद्दार कह रहे हैं। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी की सरकार बनने के 3 साल में ही उन्होंने ऐसा काम किया कि 2017 में यूपी में योगी सरकार बन गई। प्रदेश में योगी की सरकार लगातार विकास करती रहेगी।