फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh heard only half of what the court said: Anil Rajbhar

अखिलेश को न्यायालय की आधी बात ही सुनाई दी : अनिल राजभर

Thu, 05 Sep 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh heard only half of what the court said: Anil Rajbhar
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि न्यायालय ने बुलडोजर मामले में जो कुछ कहा है उसका आदर और सम्मान करते हैं, परंतु लग रहा है कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को न्यायालय की आधी बात सुनाई दी और आधी नहीं सुनाई दी। उत्तर प्रदेश की सरकार ने कानून का राज स्थापित करने के लिए जो प्रयास किया है, उसकी प्रशंसा अपने देश के साथ ही पूरे विश्व में भी हो रही है।
विज्ञापन

अनिल राजभर बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। वे भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने प्रदेश की भाजपा सरकार के दृष्टिकोण की प्रशंसा भी की है। यह बात अखिलेश यादव को सुनाई नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि कानून का राज स्थापित करने तथा माफिया राज और गुंडागर्दी खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा, वह करेगी। जरूरत पड़ी तो नया कानून भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, दलित समाज के साथ ही भाजपा मुस्लिम समाज के बीच जाकर पार्टी का सदस्य बनाने का काम करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा दो करोड़ सदस्य बनाएगी। सदस्यता अभियान की शुरूआत दो सितंबर से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण का अभियान दो से 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान साधारण सदस्य बनाए जाएंगे। तीसरे चरण का अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान शुरू होने के तुरंत बाद ही देश भर में 60 लाख सदस्य बन गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में अब तक साढ़े 12 लाख सदस्य बन चुके हैं। यूपी को दो करोड़ का लक्ष्य मिला है। जिसे पूरा किया जाएगा। लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी उन स्थानों पर भी जाएगी, जहां चुनाव में कम समर्थन मिला या वोट कम मिले। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अल्पसंख्यक समाज के बीच भी जाएंगे। साथ ही दलित समाज व किसानों के बीच भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्ष ने झूठा नारा देकर समाज को गुमराह करने का काम किया। विपक्ष को जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान सरोज कुशवाहा, बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed