फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ajmer-Sealdah Express stopped due to smoke coming out near the generator bogie

Mirzapur News: जनरेटर की बोगी के पास धुआं निकलने पर रुकी अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस

Wed, 02 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ajmer-Sealdah Express stopped due to smoke coming out near the generator bogie
नरायनपुर। बाईपास पुल नरायनपुर के पास मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरेटर की बोगी के पहिया के पास धुआं निकलने पर ट्रेन रोक दी गई। अग्निशमन यंत्र के जरिए किसी तरह से उस पर काबू किया गया। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह पीपीडीयू नगर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। बाईपास पुल नरायनपुर के पास ट्रेन पहुंचने पर बोगी से धुआं निकलनेे लगा। ट्रेन के इंजन से सटे जेनरेटर कार की बोगी के पहिया से तेज धुआं निकल रहा था। जानकारी होने पर नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पहले ट्रेन रोक कर अग्निशमन यंत्र से उस पर काबू किया गया। इसके बाद ट्रेन को नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर रोककर पहिया की जांच की गई। फिर ट्रेन को प्रयागराज की ओर रवाना किया गया। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि जनरेटर की बोगी के पास ब्रेक चिपकने से धुंआ निकल रहा था। उसे ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन में आग लगने की घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed