फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ajita Shrivastava gave a new dimension to Kajri singing

Mirzapur News: अजिता श्रीवास्तव ने कजरी गायन को नया आयाम दिया

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ajita Shrivastava gave a new dimension to Kajri singing
मिर्जापुर। जिले की पहली पद्मश्री कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि अजिता श्रीवास्तव ने कजरी गायन को नया आयाम दिया। डा. अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि अजिता ने कजरी गायन को उसी परंपरा में गाया जिसके लिए वह जानी जाती थीं। वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर ने कहा कि अजिता ने कजरी सिर्फ गाया ही नहीं, उसे जिया भी। उन्होंने सभी के लिए काम किए। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अजिता जिले की धरोहर थीं। साहित्यकार लल्लू तिवारी ने कजरी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अजिता श्रीवास्तव के बेटे अनुराग आनंद, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, डा. शीला सिंह, केदारनाथ सविता, दिलीप श्रीवास्तव, डा. शक्ति श्रीवास्तव, जय कुमार ने विचार प्रकट किए। शिवलाल गुप्ता, शोभा उपाध्याय, केबी लाल व अन्य ने कजरी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed