{"_id":"66260e6a2308927e9e0caf50","slug":"airplane-kept-on-trailer-crowd-gathered-for-seeing-mirzapur-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: ट्रेलर पर रखा हवाई जहाज देखने को सड़क पर जुटी भीड़, लोगों ने कहा- पहली बार इतने करीब से देखा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: ट्रेलर पर रखा हवाई जहाज देखने को सड़क पर जुटी भीड़, लोगों ने कहा- पहली बार इतने करीब से देखा विमान
Mon, 22 Apr 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:44 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में फोरलेन सड़क पर ट्रेलर पर रखा हवाई जहाज देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। रास्ते से गुजर रहे लोग पास से हवाई जहाज देखकर काफी उत्साहित नजर आए। एक मजदूर ने कहा कि पहली बार इतने पास से जहाज देखने को मिला है।
विज्ञापन
ट्रेलर पर रखा हवाई जहाज।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज मिलिट्री कंपाउंड के पास फोरलेन सड़क पर ट्रेलर पर लदा हवाई जहाज और उसका पंखा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ट्रेलर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते वहां खड़ा किया गया था। हवाई जहाज और उसके पंखे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिट्री कंपाउंड के पास खड़े वाहन चालक ने बताया कि हवाई जहाज कोलकाता से नागपुर जा रहा है। गाड़ी में खराबी आने के कारण मिलिट्री कंपाउंड के पास खड़ा किया गया है। चालक ने बताया कि इसका उपयोग होटल खोलने के लिए होगा। नीलामी की प्रक्रिया के तहत हवाई जहाज खरीदी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
होटल के रूप में तब्दील किया जाएगा विमान
चालक ने बताया कि हवाई जहाज खरीदने वाले व्यापारी इसे होटल के रूप में तब्दील करने की संभावना तलाश रहे हैं। हालांकि चालक ने विस्तृत जानकारी दे पाने में असमर्थता जताई। हजाई जहाज का पंखा ले जाने वाले वाहन के चालक अर्जुन सिंह ने बताया कि हवाई जहाज ले जा रहे ट्रेलर में गड़बड़ी पैदा हो गई है। उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।
उधर, हवाई जहाज देखने के लिए वहां से गुजरने वाले राहगीर रुक जा रहे थे। यहां तक कि चार पहिया वाहन सवार भी रुक कर पास जाकर जहाज को छूकर देखना चाह रहे थे। वाराणसी जा रहे युवा मनजीत ने बताया कि ऐसा अवसर जीवन में पहली बार आया है जो अलग तरह का है, क्योंकि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है। हवाई जहाज के पास कभी नहीं पहुंचे हैं।
फल विक्रेता करण का कहना था कि हवाई जहाज को दूर से देखने और पास जाकर देखने में अंतर है। वाराणसी से लौट रहे वाहन के यात्री ने बताया कि हवाई जहाज को पहली बार इतने करीब से देखने का अवसर मिला है।