फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi inaugurated the Kisan Mela and Exhibition in Mirzapur

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मिर्जापुर में किया किसान मेले का उद्घाटन, बोले- कुछ न करने वाले भड़का रहे अन्नदाता को

Sat, 19 Dec 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi inaugurated the Kisan Mela and Exhibition in Mirzapur
सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले की चुनार तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही उनको भड़काने में लगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में  है। इसके बाद भी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्पादन कम है। यह प्रदेश के किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण कर उसका खेती में उपयोग किया जाना चाहिए। यह महाभारत काल से नहीं बल्कि वैदिक काल से परंपरा रही है। यह देश की अर्थ व्यवस्था का आधार रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 साल में कृषि विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान पर ध्यान दिया है। सरकार आज किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न नई-नई जानकारियां देने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान मेले का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन साल में तीन सौ करोड़ कृषि शिक्षा के नाम पर सरकार ने दिया है, जो अब तक हिंदुस्तान के किसी भी प्रदेश की सरकार ने नहीं किया। कहा कि प्रदेश के 40 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्रों को दो करोड़ से लेकर ढाई करोड़ तक देकर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का देश के तमाम किसान लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए किसान नीति में बदलाव जरूरी है।

किसान सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान ही कृषि मंत्री ने काला धान उपजाने वाले चंदौली जनपद के किसान शशिकांत व धीरज प्रताप सिंह को सम्मानित किया। किसानों ने बताया कि 12 टन काला धान  कतर व आस्ट्रेलिया भेजा गया है। कृषि विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने किसान मेले में आए किसानों को उपज बढ़ाने के लिए नये तरीके बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed