फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agriculture department will get natural farming done by farmers in 500 hectares

Mirzapur News: 500 हेक्टेयर में कृषि विभाग किसानों से कराएगा प्राकृतिक खेती

Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department will get natural farming done by farmers in 500 hectares
मिर्जापुर। नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजनांतर्गत कृषि विभाग अब किसानों से प्राकृतिक खेती कराएगा। पहले चरण में छानबे और कोन ब्लाॅक में 500 हेक्टेयर से प्राकृतिक खेती शुरू होगी। 50-50 हेक्टेयर के लिए तैयार प्रत्येक कलस्टर में दो-दो कृषि सखी का चयन हुआ है। कृषि विभाग अब किसानों के चयन में जुटा है। गाय पालने वाले किसानों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के लिए छानबे ब्लॉक में पियरीभीट, गाजीपुर, कठवइया, कलना दुबे, अरंगी सरपत्ती, महुवारी खुर्द, देवरी, कोडियरा, बलापुर, डेरवा और विजयपुर गांव का चयन हुआ है। कोन ब्लॉक में मनौआ, मिश्रधाप और खुलुआ गांव में प्राकृतिक खेती होगी। 50-50 हेक्टेयर में होने वाले खेती के लिए ब्लाॅक स्तर पर नोडल कर्मचारी की तैनाती के साथ ही प्रत्येक कलस्टर में दो-दो कृषि सखी का चयन हुआ। जो प्राकृतिक खेती में किसानों का सहयोग करेंगी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजना के उद्वेश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को रासायनिक उर्वरक से मुक्ति दिलाकर सुरक्षित कृषि पद्धति की ओर प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा गाय पालने वाले किसानों के पास आसानी से गोबर व गोमूत्र उपलब्ध हो सकेगा। किसानों को जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, घनामृत जैसी परांपरिक और प्राकृतिक विधियों का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed