फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Again created a stir by appearing leopard

फिर तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप

Sat, 19 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 एक बार फिर तेंदुए के दिखने से हड़कंप मच गया। भैंसा में गुरुवार की रात बछड़े को मारकर खाते हुए तेंदुआ दिखाई दिया तो ग्रामीण दहशत में आए गए। सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। कछवां पुलिस ने तेंदुए की देर रात तक खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन



बता दें कि 15 मार्च को कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में किसानों ने गंगा किनारे एक तेंदुए को कुत्तों को मारकर खाते हुए देखा था। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। भागते समय तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन



जानकारी होने पर पहुंचे डीएफओ एके पांडेय, एएसपी सिटी अशोक शुक्ला,  सीओ सदर रामनाथ वर्मा और कछवां थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने देर रात तक तेंदुए को खोजा लेकिन वह नहीं मिला था। दूसरे दिन  नहीं दिखाई देने पर लोगों ने समझा कि  वह भाग  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बार फिर तेंदुआ गुरुवार की रात इसी थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी कोमल सिंह के द्वार पर पहुंचा उनकी गाय के बछड़े को मारकर खाते दिखा। इस पर द्वार पर बंधे अन्य पशु शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर बाहर निकले कोमल यह मंजर देख हैरान हो गए। शोर मचाते हुए वह गांव की ओर भागे।


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर तेंदुए का पीछा किया तो वह सिवान में भाग निकला।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed